फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mecca stampede during Haj, Shajid Hussain's story

गाजियाबाद के साजिद के सामने गईं सैकड़ों जानें

Fri, 25 Sep 2015 02:04 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
Mecca stampede during Haj, Shajid Hussain's story

मक्का में हुए इस हादसे के दौरान उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन घटनास्थल से चंद कदम दूर थे। उनके साथ करीब 70 और लोग थे। इस दौरान उन्होंने मक्का हादसे का आंखों देखा हाल बयान किया।

विज्ञापन


हुसैन ने अपने आंखे के सामने हुए हादसे की दास्तान सुनाते हुए कहा, ‘शैतान को पत्थर मारने का समय 12 बजे खत्म होने वाला था। इसी के चलते जल्दबाजी में भीड़ एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ती चली गई। भीड़ के रेले और चीख-पुकार के बीच काफी देर तक पता ही नहीं चला कि हुआ क्या है?
विज्ञापन


‘ईद-उल-अजहा आज ही थी। इसके चलते शैतान को पत्थर मारने का समय दोपहर 12 बजे तक का रखा गया था। मीना मस्जिद से वापस आकर हम लोग मक्का मस्जिद के पास एक ओर खड़े हो गए। लेकिन हमें क्या पता था वहां का मंजर इतनी जल्दी बदल जाएगा।

आगे क्या हुआ?

Mecca stampede during Haj, Shajid Hussain's story

हुसैन के मुताबिक करीब 10.15 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12.45 बजे) अचानक शोर मचना शुरू हुआ और भीड़ का रेला आया। चीख-चिल्लाहट शुरू हो गई और भगदड़ मच गई। हम लोग और किनारे को हो गए। लोग भागते हुए एक-दूसरे पर गिरते जा रहे थे।

काफी देर तक कुछ समझ ही नहीं आया। लाखों लोगों की भीड़ के शोर में कुछ पता नहीं लग रहा था। साजिद हुसैन ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा कर्मी और एंबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को निकालने का काम शुरू हुआ। पहले मैंने अपने घर पर खैरियत बताने के लिए बातें कीं। इसके बाद भारतीय हाजियों के लिए लगे काउंटर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

करीब एक घंटे बाद दोबारा से रस्म शुरू हो गई। अफरातफरी थमने के बाद अफसरों ने जानकारी देनी शुरू की। राहत शिविरों और अस्पतालों में अपनों का पता लगाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। भारत के डॉक्टर और अफसर भी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed