{"_id":"c54ff4d0f6ebef81b655df4ac87f314e","slug":"mecca-stampede-35-indian-died-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज हादसा: मरने वाले भारतीयों की संख्या 35 पहुंची","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हज हादसा: मरने वाले भारतीयों की संख्या 35 पहुंची
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Mon, 28 Sep 2015 05:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में मची भगदड़ में रविवार तक मरने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने 13 और शवों की पहचान की है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, 'बेहद दुख की बात है कि हज हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार देर रात तक हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या 22 बताई गई थी।
विज्ञापन
जेद्दा में स्थित हज वाणिज्यिक दूतावास ने मृतक भारतीयों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अनवर जानहा, बिहार के जैबुन निशा, झारखंड के मंसूरुल हक एवं नशीमा खातून, गुजरात के मोहम्मद यूनुस रहीमभाई मंसूरी, बीबी इस्माइल, मेहरुन्निशा हनीफ एवं मोहम्मद यूसुफ सिकांदरमियान मलिक और केरला निवासी एफए मुनीर वीटिल, अमीना बीवी, अब्दुल रहिमन, पीवी कुनहिमोन और मोइउद्दीन अब्दुल कादिर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सऊदी अधिकारियों के मुताबिक हज हादसे में कुल 769 होलों की मौत हुई है, जबकि 934 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 13 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, किंग सलमान ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने का आदेश दिया है।
इस हज यात्रा में दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश के करीब 20 लाख नागरिकों ने हिस्सा लिया। इसमें से डेढ़ लाख भारतीय हज यात्री शामिल थे।
Unfortunately, there are six more Indians taking the toll to 35.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) September 27, 2015