फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   meat ban in mumbai shiv sena and mns opposed the ban

मुंबई में मीट बैन, शिवसेना और MNS भी विरोध में उतरीं

Wed, 09 Sep 2015 03:40 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
meat ban in mumbai shiv sena and mns opposed the ban

जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के मौके पर मुंबई में मांस की बिक्री पर लगा चार दिन का प्रतिबंध सियासी रंग लेने लगा है। महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज भाजपा ने कहा है कि मांस की की बिक्री पर आठ दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए था। जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने प्रतिबंध का विरोध किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी मांस की बिक्र पर लगी रोक का विरोध किया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा के दो विधायकों राज पुरोहित और अतुल बाथालकर की मांग के बाद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पर्यूषण पर्व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। सोमवार को जारी एक परिपत्र में कहा गया था कि मुंबई का देवनार स्लटर हाउस और शहर के अन्य मांस की दुकाने चार दिनों तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन


हालांकि प्रतिबंध का विरोध होने के बाद मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि मुंबई में पर्यूषण पर्व के मौके पर मांस की बिक्री पर रोक पहली बार नहीं लगी है। जबकि भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री प्रकाश मेहता ने कहा कि आठ दिनों का प्रतिबंध लगना चाहिए, न कि चार दिनों का। उन्होंने कहा कि दूसरे समुदायों को भी हमारी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएनएस बोली, बैन का होगा उल्‍लंघन

meat ban in mumbai shiv sena and mns opposed the ban

हालांकि शिवसेना ने मुंबई नगर निगम के फैसले का विरोध किया। शिवसेना के सासंद संजय राउत ने कहा कि, 'जैनियों ये अधिकारा किसने दिया कि वे ये तय करें कि दूसरे क्या खाएं-पिएं।'

उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक भारतीय मांसाहारी हैं और उनके अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र नव‌निर्माण सेना ने फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि वे इसका उल्‍लंघन करेगी। एमएनएस के संदीप देशपांडे ने कहा, 'बीएमसी के फैसले का पालन नहीं होने दिया जाएगा। बीएमसी को चुनौती है कि वह दुकानें बंद कराकर दिखाए।'

उन्होंने कहा‌ कि सरकार नागरिकों पर खानपान को तौरतरीका नहीं थोप सकती। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि बकरीद पर मुस्लिम भैंस की कुर्बानी देते हैं। क्या सरकार उनकी धार्मिक भावनाओं का खयाल रखते हुए उन्हें भी कुर्बानी की इजाजत देगी?

मछुवारा समुदाय भी फैसले की ‌खिलाफ

meat ban in mumbai shiv sena and mns opposed the ban

मुंबई में मांस की बिक्री का विरोध एमआईएम नेता असदुद्दीन आवैसी ने भी किया है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मांस की‌ बिक्री पर बैन कानूनी प्रक्रिया के तहत की लगाया गया है। साल में कुल 18 द‌िन ऐसे हैं जब देश, किसी व्यक्ति या समुदाय के सम्मान में मांस की प्रतिबंध लगाया जाता है।

उन्होंने कहा‌ कि यदि आदेश का उल्‍लंघन किया जाएगा तो कार्रवाइ होगी। हालांकि बीएमसी के आदेश के बाद भी इंडिया होटल एसोसिएशन ऑफ रेस्टोरेंट ने पर्यूषण पर्व के दौरान भी अपने रेस्टोरेंट्स में मांस की बिक्री जारी रखने की घोषणा की है। मछुवारा समुदाय ने भी कहा है कि वे मछली की बिक्री जारी रखेगा।

जैन समुदाय का पर्यूषण पर्व 10 सितंबर से शुरु हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed