फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mayawati wants to be pm after next lok sabha polls

मायावती ने भरी हुंकार, पीएम बनने को हूं तैयार

Sun, 17 Feb 2013 07:53 PM IST
नागपुर/एजेंसी
नागपुर/एजेंसी Updated Sun, 17 Feb 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
mayawati wants to be pm after next lok sabha polls

रैली नागपुर में और नजर दिल्ली पर। बसपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मायावती ने साफ कर दिया कि उनकी आंखें अगले चुनाव में बड़ी जीत हासिल करके देश की प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी लगन से जनता के बीच मेहनत करने को कहा, जिससे पार्टी जीत सके और वह पीएम पद की कुर्सी पर बैठ सकें।

उन्होंने कहा, ‘मैं लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के रूप में भाषण भी दे सकती हूं।’ लेकिन यह सपना कहीं सपना न रह जाए इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि दूसरी पार्टी के लोग इस साल होने वाले विधानसभा और अगले वर्ष के लोकसभा चुनावों में उन्हें ‘खरीदने’ की कोशिश करेंगे, मगर उन्हें ‘बिकाऊ’ नहीं बनना है।
विज्ञापन


मायावती ने कांग्रेस और भाजपा को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां एससी/एसटी लोगों को सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण के बिल की राह में रोड़े अटका रहे हैं। माया ने वादा किया कि वे केंद्र की सत्ता में आएंगी तो बिल पास करा देंगी। उन्होंने इस क्षेत्र में उठ रही अलग विदर्भ की मांग का भी समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस-भाजपा से समान दूरी बना कर रखें। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के दोषियों को कड़ा दंड देने की मांग की। उन्होंने रिटेल सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध किया और कहा कि यूपीए सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिनसे आम आदमी को लाभ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed