मायावाती ने कहा जवाब से नहीं हूं संतुष्ट, सिर कलम करेंगी स्मृति!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने ही एक बयान पर मुश्किल में फंस गई हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है।
मायावती ने स्मृति ईरानी से कहा कि वह रोहित मामले पर उनके जवाब से सहमत नहीं हैं तो क्या अब वो अपना सिर कलम करेंगी।
बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि मैं एक फीसदी भी केंद्रीय मंत्री के बयान से सहमत नहीं हूं। ऐसे में अब उन्हें अपना सिर कलम करके मेरे कदमों में डाल देना चाहिए।
रोहित मामले पर राज्यसभा में हंगामा
दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा था कि अगर
रोहित मुद्दे पर मेरा बयान बीएसपी अध्यक्ष को पसंद नहीं आया तो मैं अपना
सिर कलम कर दूंगी। इसी मुद्दे पर मायावती ने उन पर निशाना साधा।
मायावती ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने रोहित मामले पर जो भी जवाब दिया वह ठोस नहीं था। उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री जी से पूछा था कि आखिर रोहित मामले पर बनाई गई जांच कमेटी में कोई दलित सदस्य होगा। इस पर उनका संतोषजनक जवाब नहीं आया।
मायावती ने स्मृति के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जाति के आधार पर कोई फैसला नहीं होता। माया के मुताबिक यहां आजादी के बाद से ही जाति के आधार बंटवारा देखने को मिला है।
हालांकि मायावती ने बातों-बातों में स्मृति के उस बयान का भी जिक्र जरूर कर दिया जिसमें उन्होंने सिर कलम करने वाली बात कही थी। हालांकि इस मुद्दे पर स्मृति लगातार सफाई देती रही।