{"_id":"550da38d66c730270166a16008b22cc6","slug":"mayawati-statement-on-devyani","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देवयानी के दलित होने से कार्रवाई में हुई देरी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'देवयानी के दलित होने से कार्रवाई में हुई देरी'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरगड़े पर हुई अमेरिकी कार्रवाई पर चर्चा के बहाने सभी विपक्षी पार्टियों ने अपना राजनीतिक हित जमकर साधा।
विज्ञापन
उच्च सदन में चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती ने यह कह कर सब को चौंका दिया कि चूंकि देवयानी दलित समुदाय की हैं इसलिए सरकार ने अमेरिकी के खिलाफ कदम उठाने में देर की।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि वह इस मामले में जाति और समुदाय की बात उठाकर गलत कर रही हैं लेकिन देवयानी के साथ किया गया बर्ताव किसी दृष्टिकोण से तर्कसंगत नहीं।
माया के मुताबिक केंद्र सरकार ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने में देर सिर्फ इसलिए की क्योंकि महिला राजनयिक दलित हैं। मायावती के इस बयान पर सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
इस आपत्ति को टालने के अंदाज में मायवती ने कहा कि कांग्रस सदन में क्यूं शोर मचा रही है। हमें यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि महिला दलित है।
बसपा सुप्रीमों ने कहा कि भारतीय महिला के साथ अमेरिकियों की व्यवहार किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। यूपीए सरकार की विदेश नीति की भर्तस्ना करते हुए मायावती ने अमेरिकी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने देवयानी के बहाने सरकार की अमेरिकी नीति को खूब कोसा। बुधवार सुबह जब राज्यसभा की कार्रवाई शुरु हुई तो सांसदों ने सदन से प्रश्नकाल स्थगित कर देवयानी पर चर्चा की मांग की।
इस मांग पर सदन ने सभी पार्टियों के चुनिंदा सदस्यों को दो मिनट बोलने का समय दिया। इसी का फायदा उठा कर मायावती सहित सभी विपक्षी दलों ने अपने अपने राजनीतिक एजेंडे पर जमकर बयान दिया।