{"_id":"3ea302b0-1f9a-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"mayawati-says-eservation-on-economic-grounds-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आर्थिक आधार पर आरक्षण देंगे: मायावती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिमाचल में आर्थिक आधार पर आरक्षण देंगे: मायावती
मंडी/बिलासपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Oct 2012 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को केंद्र ने बार-बार आग्रह के बावजूद स्वीकार नहीं किया। मंडी और बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था को नए कानून बनाकर खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इन वर्गों के कोटे में अन्य जातियों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
मायावती ने यहां चुनावी सभाओं में कहा कि बसपा ने अपर कास्ट के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए केंद्र को बार-बार चिट्ठियां लिखीं। मगर केंद्र में किसी भी पार्टी की सरकार ने इसके लिए ठोस कदम नहीं उठाए। सवर्ण जाति के लोगों की स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने सवर्णों को उत्तर प्रदेश में बसपा ने आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया था। हिमाचल में सत्ता मिली तो यहां भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ी है। गरीब और बेरोजगारी से ही नक्सलवाद और माओवाद पनप रहा है। हिमाचल की भाजपा सरकार पर बरसते हुए मायावती ने कहा कि यहां केंद्र की योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं किया गया। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास को बसपा की सरकार लाना जरूरी है। बहुमत नहीं मिला तो कम से कम इतने विधायक जीतने चाहिए कि सत्ता की चाबी बसपा के हाथ रहे।