फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mayawati now says she has respect for ansari

मायावती बोलीं, सभापति का करतीं हूं पूरा सम्मान

Thu, 13 Dec 2012 01:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Dec 2012 01:54 PM IST
विज्ञापन
mayawati now says she has respect for ansari

राज्यसभा में आज बसपा सुप्रीमो मायावती के सुर बदला नजर आया। उन्होंने कहा कि वे सभापति हामिद अंसारी के पूरा सम्मान करतीं हैं और उन्हें उन पर पूरा भरोसा है।  

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सभापति हामिद अंसारी प्रमोशन में आरक्षण बिल को राज्यसभा के पटल रखे जाने का रास्ता जरूर निकाल लेंगे।  

उल्लेखनीय है कि कल मायावती ने 12 बजे के बाद सदन नहीं चलने के लिए अंसारी को जिम्मेदार ठहराया था।
मायावती के आरोप से अंसारी काफी आहत दिखे। उन्होंने कहा था कि मैं बहुत आहत हूं और ऐसे हालात में काम करना मुश्किल होगा।  

वहीं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि सदन में सभापति का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभापति के सम्मान में ही सदन का सम्मान है। सदन के सदस्यों को चाहिए कि वो राज्यसभा में सदन की मर्यादा बनाए रखें।
विज्ञापन


विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने भी सभापति को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम सभापति को वादा करते हैं कि पूरा सदन अब एक सुर में बोलेगा। जिससे इस सदन की मर्यादा बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed