फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mayawati not to spell bsp strategy on fdi voting

रिटेल में एफडीआई पर माया ने नहीं खोले पत्ते

Mon, 03 Dec 2012 01:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Dec 2012 01:35 PM IST
विज्ञापन
mayawati not to spell bsp strategy on fdi voting

रिटेल में एफडीआई को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लोकसभा में होने वाली वोटिंग में पार्टी के रुख को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है। मायावती ने पत्रकारों को बताया कि इस बारे में फैसला सदन में ही किया जाएगा। जब भी सदन में इस मुद्दे पर वोटिंग कराई जाएगी, हमारी पार्टी उसी दौरान अपना रुख स्पष्ट करेगी। संसद में एफडीआई को लेकर केंद्र सरकार का क्या जवाब आता है, उसको देखते हुए पार्टी वोटिंग पर फैसला करेगी।

विज्ञापन


हालांकि माया ने कहा कि रिटेल में एफडीआई पर सरकार की नीति ठीक नहीं है। एफडीआई से देश में महंगाई ही बढ़ेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार की नीति में कुछ अच्छे पहलू भी हैं। किसी राज्य को इसे लागू करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि सरकार को घरेलू बाजार में असर पर भी ध्यान देना चाहिए। विदेशी निवेश किस सेक्टर में हो और इसका कारोबार पर क्या असर पड़ेगा, ऐसी चीजों को ध्यान में रखना चाहिए। दुनिया के कुछ देशों में एफडीआई से जरूर फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed