{"_id":"d630a88b80eaae62e590285724649670","slug":"mayawati-criticism-akhilesh-government-on-durga-shakti-nagpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रेत माफिया के लिए दुर्गा को बनाया बलि का बकरा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'रेत माफिया के लिए दुर्गा को बनाया बलि का बकरा'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा शक्ति नागपाल मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि युवा आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को सपा सरकार ने रेत माफिया के लिए बलि का बकरा बनाया है। दुर्गा को सरकार ने अच्छे काम की सजा दी है।
मायावती ने कहा कि दुर्गा के निलंबन से साबित हो गया है कि यूपी में कानून-व्यवस्था पर सरकार की पकड़ नहीं है। उत्तर प्रदेश में गुंडा और माफिया राज है।
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने सपा सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया।
संसद भवन के बाहर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलता से राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
मायावती ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने इस मामले को संसद में उठाने का संकेत दिया है।
विज्ञापन