फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mayawat_delhi_congress_bjp_corporatemoney

'कांग्रेस-भाजपा पूंजीपतियों के पैसे से लड़ते है चुनाव'

Thu, 28 Nov 2013 07:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
mayawat_delhi_congress_bjp_corporatemoney

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों दल पूंजीपतियों के पैसे से चुनाव लड़ते हैं।

विज्ञापन


सरकार में आने पर उन्हीं पूंजीपतियों के हित में नीतियां तैयार की जाती हैं। गरीब और आम लोग इन दलों की प्राथमिकता में भी नहीं हैं। इनकी गलत नीतियों के चलते ही लोग नक्सली बन रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के प्रचार में आई मायावती ने यमुना विहार में हुई अपनी पहली चुनावी जनसभा में कांग्रेस-भाजपा पर खुलकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से इन्हीं पार्टियों के हाथ में सत्ता रही। लेकिन इतने सालों बाद भी समाज के हाशिए पर रह रहे लोगों की जिंदगी में खास फर्क नहीं आया। लोगों को अपनी जमीन को छोड़कर दिल्ली-मुंबई जैसे तमाम दूर-दराज के मेट्रो शहरों में रोजी-रोटी के लिए जाना पड़ रहा है। यहां इनके साथ सौतेला व्यवहार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपेक्षित वर्गों के लिए नौकरियों और शिक्षा में मिली आरक्षण की सुविधा भी साजिशन खत्म की जा रही है। दिल्ली में ही दलितों के उत्थान के लिए दी गई रकम दूसरे मदों में खर्च होती है। गरीब तबके की छोटी-छोटी जमीनों को कम दामों पर हथियाकर पूंजीपतियों को दे दिया गया। इन्हीं वजहों से निचले तबके के लोग नक्सली बन रहे हैं या दूसरे गलत रास्तों पर चलने को मजबूर हैं।

उन्होंने आश्वस्त किया कि दिल्ली में बसपा की सरकार बनने पर कमजोर लोगों के साथ-साथ मुसलिम समाज के किसी भी व्यक्ति से कोई ज्यादती नहीं होगी। किसी भी निर्दोष मुस्लिम को आंतकी बताकर जेल नहीं जाने दिया जाएगा।


मायावती ने प्रवासी, गरीब और अनधिकृत कालोनियों के मतदाताओं को भी लुभाने की कोशिश की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रही अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी इस मौके पर सिलसिलेवार ब्योरा दिया और सपा सरकार पर सांप्रदायिक दंगा फैलाने का आरोप लगाया। शाम को उन्होंने अशोक विहार में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed