फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   may take rape victim abroad for treatment says sheila dikshit

जरूरत पड़ी तो रेप पीड़िता का विदेश में इलाज: शीला

Fri, 21 Dec 2012 01:43 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 01:43 AM IST
विज्ञापन
may take rape victim abroad for treatment says sheila dikshit

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामूहिक बलात्कार की शिकार 23 वर्षीय युवती के स्वास्थ्य में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। इसी बीच उसके इलाज इलाज के लिए दिल्ली सरकार आगे आई है।

विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए यदि डॉक्टर सलाह देते हैं तो इलाज के लिए विदेश भेजने में भी सरकार कोताही नहीं करेगी। इसके लिए जैसी भी सहायता की जरुरत पड़ेगी सरकार करेगी।
विज्ञापन


दीक्षित ने यह भी कहा कि ये सिर्फ दिल्ली सरकार ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार का भी कहना है कि एक बार लड़की की हालत स्थिर हो जाए। वह खतरे से बाहर जाए तो डॉक्टर जहां कहीं भी कहेंगे हम उसे इलाज के लिए ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य जीवन जीना मुश्किल
छोटी आंत पूरी तरह से बाहर निकलने और बड़ी आंत बुरी तरह से प्रभावित होने के बाद किसी के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल होता है। युवती का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि ऐसा मामला पहले उनके सामने कभी नहीं आया। लिहाजा फिलहाल उसके भविष्य के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।
 
सर्जरी के बाद हो सकती है ठीक
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक वरिष्ठ शल्य चिकित्सक का कहना है कि आंत प्रभावित होने से जीवन समाप्त नहीं होता। पीड़िता की उम्र कम है, लिहाजा सर्जरी के बाद वह जल्दी ठीक हो सकती है। लेकिन सबसे चुनौतीपूर्ण उसकी स्थिति सामान्य करना है। वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि न्यूट्रिशियन की कमी की वजह से कई अन्य जटीलताएं हो सकती है। खाने-पीने की समस्या जीवन भर हो सकती है।

निमोनिया का खतरा भी गहराया
सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.डी. अथाणी ने कहा कि पीड़िता की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। युवती को पीलिया रोग भी हो गया है। हालांकि उसमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक मरीज को लगातार वेंटिलेटर पर रखने से निमोनिया का खतरा रहता है। हालांकि अभी तक निमोनिया के लक्षण नहीं देखे पाए गए हैं।

ब्लड प्रेशर अभी भी सामान्य से कम है जबकि पल्स रेट बढ़ा हुआ है। सर्जरी के बाद पीड़िता के प्लेटलेट्स में लगातार कमी आना भी चिकित्सकों के लिए चिंता का कारण बना है। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को प्लेटलेट्स में और सात हजार की कमी आई है।


डॉ. अथाणी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बृहस्पतिवार को युवती के शरीर में हलचल देखी गई है। पीड़िता आंखों से इशारों में बात को समझती है और सवाल का इशारों में जवाब भी देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed