फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   matuknath will start love school

लव गुरु मटुक नाथ शुरू करेंगे लव स्कूल

Wed, 21 Nov 2012 12:48 AM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Wed, 21 Nov 2012 12:48 AM IST
विज्ञापन
matuknath will start love school

लव गुरु के नाम से मशहूर पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मटुक नाथ अब एक लव स्कूल खोलने जा रहे हैं। इस स्कूल में वह युवाओं को सिखाएंगे कि प्यार कैसे किया जाए। अपनी तरह के इस अकेले स्कूल को खोलने के लिए मटुक नाथ ने प्रेमिका जूली के साथ अपने गांव में तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। प्रोफेसर मटुक नाथ चौधरी अपने से आधी उम्र की स्टूडेंट के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने पर चर्चा में आए थे।

विज्ञापन


पटना यूनिवर्सिटी में हिंदी के प्रोफेसर मटुक नाथ चौधरी का कहना है कि प्यार इंसान को भगवान का दिया सबसे कीमती तोहफा है, ऐसे में हमें इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, प्यार हमें कंस्ट्रक्टिव बनाता है। प्यार का मतलब है बलिदान। इसमें स्वार्थ के लिए कोई जगह नहीं होती। प्यार के दो चेहरे होते हैं, पहला डिस्ट्रक्टिव होता है और दूसरा कंस्ट्रक्टिव। दुख की बात है कि आज के युवा प्यार के सही तरीके को नहीं पहचान पा रहे। हम उन्हें सिखाएंगे कि कैसे सर्वोच्च बलिदान करते हुए समाज के लिए उदाहरण पेश किया जाए।
विज्ञापन


प्रोफेसर चौधरी को साल 2009 में अपने से अपनी स्टूडेंट जूली के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया था। लेकिन पिछले साल मटुक ने प्रेमिका जूली और समर्थकों के साथ अपनी नौकरी के लिए धरना दिया था, जिसके बाद उन्हें दोबारा बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मटुक नाथ का कहना है कि स्कूल एजुकेशन बच्चों को सिर्फ बाहरी दुनिया के बारे में ही बता रही है। बच्चे यह नहीं जान पा रहे कि आंतरिक ज्ञान क्या है। ऐसे में हम दो कमरे और एक बड़ा हॉल बना रहे हैं, जहां पर खास लव क्लासेज चलेंगी। लव गुरु मटुक नाथ का कहना है कि इस काम में उनके गांव वाले भी उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस योजना के खिलाफ उनके गांव वालों को कुछ लोग भड़का भी रहे हैं, लेकिन वह बिना डरे इस प्रॉजेक्ट को पूरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed