फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mathura kisan police clash

किसानों पर पुलिस ने की फायरिंग, मथुरा में बवाल

Sat, 01 Nov 2014 07:51 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
mathura kisan police clash

मथुरा में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस के बल प्रयोग के बाद बवाल हो गया। उग्र किसानों ने दो बसों में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। मथुरा के गोकुल रोड के पास बने गोकुल बैराज पर किसान सुबह से ही इकट्ठे हो गए थे। करीब 800 किसानों की जमीन डूब क्षेत्र में आई है और वे पिछले कई दिनों से उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक आज सैकड़ों किसान गोकुल बैराज पर इकट्ठे हुए। उन्होंने नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने इन किसानों को हटाने की कोशिश की। इसके लिए पुलिस ने सख्ती बरतते हुए पहले लाठीचार्ज किया और बाद में हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


इससे किसान और नाराज हो गए और उन्होंने भी पुलिस पर हवाई फायरिंग की। पुलिस के साथ काफी धक्कामुक्की भी किसानों ने की। उग्र किसानों के डर से पुलिस मौके से भाग गई। नाराज किसानों ने दो बसों में आग लगा दी कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इस बवाल के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 साल से चल रहा आंदोलन

mathura kisan police clash

किसान पिछले 16 साल से आंदोलन कर रहे हैं। 800 किसानों की जमीन डूब क्षेत्र में आई है। किसान पहले भी अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दे चुके हैं।

कुछ दिन पहले भी किसानों ने डीएम से मुलाकात की थी और उसी समय इस आंदोलन की रूपरेखा तय की गई थी। उस समय फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल हुई थीं।

स्थिति बिगड़ते देख एसएसपी और एसडीएम मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन किसानों को समझाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed