{"_id":"75baea46a28f4b914c62b2f0980212de","slug":"match-fixing-between-modi-and-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फिक्स मैच खेल रहे हैं मोदी और रामदेव'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'फिक्स मैच खेल रहे हैं मोदी और रामदेव'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Jan 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
अपने बयानों के लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने मोदी और रामदेव की संयुक्त रैली को फिक्स मैच बता दिया है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी कहा कि रामदेव और मोदी के बीच मैच फिक्स था।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने समर्थन के लिए बीजेपी और मोदी के सामने कुछ शर्तें रख दी थीं, जिन्हें एक संयुक्त रैली में मोदी ने मान लिया।
खास बात ये कि तालकटोरा स्टेडियम में दोनों की ये संयक्त सभा पहले से तय थी। बाबा रामदेव, बीजेपी और मोदी ने सोशल मीडिया पर इस सभा का प्रचार भी किया था।
लेकिन अचानक से योगगुरु बाबा रामदेव गुस्से में आ गए और उन्होंने बीजेपी और मोदी को सामने समर्थन के लिए कुछ शर्तें रख दीं। उन्होंने कह दिया कि अगर कांग्रेस इन शर्तों को मानने के लिए तैयार होती है तो उसे भी समर्थन देने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद हुई तालकटोरा स्टेडियम में रैली जिसमें मोदी और बीजेपी बाबा के सामने नतमस्तक नजर आए। मोदी ने मंच से बाबा की सभी शर्तों पर इकरार की मुहर लगाई और गदगद बाबा ने बीजेपी को समर्थन की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
अब समाजवादी पार्टी और जेडीयू ने इस पर चुटकी लेते हुए इसे एक फिक्स मैच करार दे दिया है।