फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mata Vaishno Devi devotees made ?record again

माता वैष्णो देवी के भक्तों ने फिर बनाया रिकॉर्ड

Tue, 01 Jan 2013 08:57 PM IST
कटड़ा/ब्यूरो
कटड़ा/ब्यूरो Updated Tue, 01 Jan 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi devotees made ?record again

माता वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। हर साल भक्तों का आंकड़ा एक रिकॉर्ड बना रहा है। वर्ष 2012 में भी माता के 1,05,57,925 श्रद्धालुओं ने भवन में प्राकृतिक पिंडियों का दर्शन कर नया रिकॉर्ड कायम किया।

विज्ञापन


यह अब तक किसी भी वर्ष आने वालों श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या है। वर्ष 2011 के मुकाबले साल 2012 में साढ़े चार लाख भक्तों की संख्या में वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन


यहां पंजीकरण कक्ष के अनुसार, वर्ष 2012 में पैदल, हेलीकॉप्टर से और ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले यात्रियों की कुल संख्या 1,05,57,925 रही। हालांकि माता के भक्तों की संख्या में और इजाफा होता, लेकिन साल के आखिरी दिनों में मौसम के साथ ही दिल्ली में युवती के साथ गैंगरेप के मुद्दे का प्रभाव यात्रा पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में सबसे अधिक दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या का रिकार्ड इस बार भी 31 दिसंबर को रहा। इस दिन 50 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने भवन में माथा टेका।

पिछले पांच वर्षों से लगातार यात्रियों की संख्या एक नया रिकार्ड कायम करती आ रही है। वर्ष 2011 में 1,01,15647, वर्ष 2010 में 87,49,326, वर्ष 2009 में 82,34,896 और वर्ष 2008 में 67,92,223 श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था।

वर्ष 1986 में श्राइन बोर्ड का गठन किया गया था। इस वर्ष माता के भक्तों की वार्षिक संख्या 15 लाख से भी कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed