फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   masterminds of 1993 mumbai blasts hiding in Pak safe havens

पाकिस्तान में छुपे हैं 1993 धमाकों के गुनहगार

Tue, 06 Nov 2012 04:09 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 06 Nov 2012 04:09 PM IST
विज्ञापन
masterminds of 1993 mumbai blasts hiding in Pak safe havens

भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों के दोषियों पर कार्रवाई करने का कहा है। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि 1993 धमाकों के गुनहगार पाकिस्तान में छिपे हुए हैं। रोम में इंटरपोल जनरल असेंबली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि आतंकवादी भारत में अभी भी सीमा पार से खतरनाक साजिश की फिराक में है।

विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि भारत के कई आग्रहों के बावजूद पाकिस्तान ने अभी तक 1993 बम धमाकों के सूत्रधार दाऊद इब्राहिम पर न कोई कार्रवाई की और न ही उसे गिरफ्तार किया। भारत के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि धमाकों के साजिशकर्ता पाकिस्तान में छिपे हुए हैं। इंटरपोल उनके खिलाफ रेड नोटिस भी जारी कर चुका है। इसके बावजूद पाकिस्तान दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


शिंदे ने बताया कि आतंकी अब फर्जी कंपनियों के जरिए शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। वे जाली व्यवसाय और मनी लांड्रिग को हथियार के तौर पर उपयोग कर रहे हैं। मौजूदा समय में दक्षिण एशियाई मुल्कों के सामने आतंकवाद प्रमुख चुनौती है। उल्लेखनीय है कि 1993 में हुए बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 713 लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed