फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   mastermind of saharanpur riot with imran masood

अखिलेश के बाद इमरान मसूद के साथ दंगे का मास्टरमाइंड

Mon, 04 Aug 2014 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर, कानपुर Updated Mon, 04 Aug 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
mastermind of saharanpur riot with imran masood

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सहारनपुर दंगे का मास्टरमाइंड मोहर्रम अली उर्फ पप्पू की तस्वीर ने सियासी हलचल मचा रखी थी। अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे इमरान मसूद के साथ पप्पू की तस्वीर ने फिर से बखेड़ा कर दिया है। बड़ा सवाल फिर खड़ा हुआ है कि आखिर पप्पू है किसका? क्यों लोग अब उससे पल्ला झाड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ पप्पू की फोटो को तो प्रदेश सरकार ने भ्रामक बताया है। जबकि इमरान मसूद ने खुद रविवार को पत्रकार वार्ता में पप्पू को राजेंद्र सिंह राणा का आदमी बता कर सफाई पेश की।

विज्ञापन


यह फोटो 10 मई, 2014 का है। बेहट के खुर्रमपुर गांव में धर्मस्थल पर जानवर खड़ा कर देने की वजह से तनाव पैदा हो गया था। सूचना पर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी इमरान मसूद भी वहां पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान मोहर्रम अली पप्पू उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। केवल एक नहीं तीन फोटो में वह उनकी साथ है। गिरफ्तारी के वक्त पप्पू ने खुद कबूला था कि वह कांग्रेस पार्टी में है और इमरान मसूद के साथ चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ चला है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेहरबान आलम ने कहा पप्पू का पार्टी से कोई ताल्लुक नहीं है। उधर, इमरान ने भी पप्पू को सपा नेता संजय गर्ग का आदमी बता कर पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन


रविवार शाम को आये इस पप्पू के फोटो बम से इमरान मसूद बचाव की मुद्रा में गये। पूछने पर बताया कि मैं ये नहीं कर रहा हूं कि पप्पू को नहीं जानता है। वह पॉलीटिकल व्यक्ति है। उसने चुनाव में मेरी मदद की है। मैं ये नहीं जानता की यह कब की फोटो है। मामला हुआ होगा। पप्पू भी वहां आ गया होगा। आगे मैं कुछ नहीं कह सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दंगा दोनों तरफ से हुआ, दो मुसलमानों की हुई मौत'

mastermind of saharanpur riot with imran masood

पूर्व विधायक इमरान मसूद ने सपा सरकार में राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा और भाजपा सांसद राघवलखन पाल शर्मा को दंगे का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि दंगा एकतरफा नहीं था। हथियार दोनों ओर से चले और उसमें मुस्लिम समुदाय के दो लोगों की मौत हुई।

पत्रकारों से बातचीत में इमरान ने कहा कि राज्यमंत्री राजेंद्र राणा और भाजपा ने मिलकर दंगा कराया। 26 जुलाई की सुबह शहर झुलस रहा था और राजेंद्र राणा घर में सो रहे थे।

इमरान ने आरोप लगाया कि दंगे के मुख्य आरोपी बताए जा रहे मोहर्रम अली उर्फ पप्पू को लोकसभा चुनाव से पहले राणा ही अपनी गाड़ी में बैठाकर मुख्यमंत्री से मिलवाने ले गए थे। दंगे को एक समुदाय से जोड़ा जा रहा है। जबकि दंगा एकतरफा नहीं था।

दंगे के आरोपी का सीएम के घर आना-जाना: वाजपेयी

mastermind of saharanpur riot with imran masood

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि सहारनपुर दंगे के मुख्य आरोपी मोहर्रम अली उर्फ पप्पू का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के घर सीधे आना-जाना है। इस दंगे में सबसे प्रमुख भूमिका वहां के सपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संजय गर्ग निभा रहे हैं।

रविवार को पार्टी के अभ्यास वर्ग के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की एक एक गतिविधियों पर उनकी पार्टी की नजर है। उन्होंने कहा कि वह अपने उस पिछले बयान पर कायम हैं, जिसमें उन्होंने एक एसएसपी से बदला लेने की बात कही थी। उस पुलिस अधिकारी ने भाजपा के निर्दोष कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया है। इस मामले को लेकर वह मानवाधिकार आयोग जा चुके हैं। 15 अगस्त के बाद मामले की सुनवाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपाई किसी की नौकरी नहीं कर रहे हैं, जो भी उन लोगों के साथ गलत करेगा, उसका बदला जरूर लेंगे। इससे पूर्व वह विजय नगर स्थित उस परिवार के घर गए जिनके छह सदस्यों की इटावा नहर में गिरने से मौत हो गई थी। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed