{"_id":"aab73ac46d4de6fd518164b2cc10308a","slug":"maruti-suspends-employees-union-gen-sec-for-slapping-manager-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारुति के मैनेजर को थप्पड़ जड़ा, तो यूनियन नेता सस्पेंड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मारुति के मैनेजर को थप्पड़ जड़ा, तो यूनियन नेता सस्पेंड
Updated Tue, 07 Jul 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति के प्रबंधन ने मारुति उद्योग कामगार यूनियन (एमयूकेयू) महासचिव कुलदीप जांघू का निलंबित कर दिया है। इसे लेकर उद्योग विहार के सेक्टर-18 स्थित मारुति के प्लांट के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
कुलदीप जांघू पर आरोप है कि शनिवार की शाम कंपनी के एक मैनेजर शरद कुमार को उसने थप्पड़ मार दिया। दरअसल मामला तब तूल पकड़ गया जब मैनेजर शरद कुमार ने स्पेयर पार्ट विभाग में कार्यरत अस्थायी श्रमिक आमोद कुमार के साथ अभद्रता की। यहां तक की कर्मचारी को मैनेजर में गाली भी दी।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी पीड़ित आमोद कुमार ने यूनियन कार्यालय में जांघू को दी। इस बात को लेकर वह मैनेजर शरद कुमार से मिले और कारण जानने का प्रयास किया। लेकिन कुलदीप जांघू को मैनेजर की ओर से किसी बात का सही जवाब नहीं दिया जा रहा था। इसी दौरान मैनेजर और उनमें बात बढ़ गई।
विज्ञापन
कंपनी ने निलंबन की बात नकारी
कुलदीप जांघू ने बताया कि सोमवार को उसे पता चला कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
इस मामले को लेकर फिलहाल चारों प्लांटों की यूनियन व उच्च प्रबंधन अधिकारियों के साथ इस मामले में बातचीत चल रही है।
वहीं मारुति प्रबंधन का कहना है कि अभी कुलदीप जांघू को निलंबित करने का निर्णय नहीं लिया गया है।
इस बारे में उद्योग विहार प्लांट में टॉप मैनेजमेंट और यूनियन के बीच बातचीत चल रही है।
इस मामले को लेकर फिलहाल चारों प्लांटों की यूनियन व उच्च प्रबंधन अधिकारियों के साथ इस मामले में बातचीत चल रही है।
वहीं मारुति प्रबंधन का कहना है कि अभी कुलदीप जांघू को निलंबित करने का निर्णय नहीं लिया गया है।
इस बारे में उद्योग विहार प्लांट में टॉप मैनेजमेंट और यूनियन के बीच बातचीत चल रही है।