फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   martyr's father died lack of medical facilities.

मेडिकल सुविधा के अभाव शहीद के पिता का निकला दम

Sat, 06 Dec 2014 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 06 Dec 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
martyr's father died lack of medical facilities.
झारखंड के नक्सली हमले में शहीद हुए शमशेर सिंह के पिता बलबीर सिंह ने सामान्य चिकित्सा सुविधा के अभाव में दम तोड़ दिया। पुत्र के अंतिम सरकार को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे।
विज्ञापन


पिता की तबीयत शुक्रवार दोपहर शहीद पुत्र की अर्थी को कंधा देते समय खराब हो गई थी और शनिवार सुबह तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई। नजदीकी सरकारी अस्पताल की नेबुलाइजर मशीन (भाप देने वाली मशीन) चोरी हो गई थी, जिससे शहीद के पिता का इलाज नहीं हो सका और दूसरे अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शहीद शमशेर सिंह की अंत्येष्टि उनके शाहजहांपुरा स्थित बावड़ी गांव स्थित पैतृक आवास पर राजकीय सम्मान के साथ ही की गई थी। पिता बलबीर सिंह को शनिवार सुबह सांस लेने में परेशानी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तुरंत शाहजहांपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल की नेबुलाइजर मशीन चोरी हो गई थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अर्चना ने अपनी पर्सनल मशीन काम में ली, लेकिन वह भी खराब निकली। बाद में डॉक्टर ने बलवीर सिंह को बहरोड स्थित दूसरे सरकारी अस्पताल भेज दिया, लेकिन बलवीर सिंह ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया।


गरमाई राजनीति
प्रदेश कांग्रेस सचिव रमा बजाज ने भाजपा सरकार पर शहीद के परिजनों को सहायता नहीं दिए जाने पर रोष जताया।

उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत के प्रति सरकार का अन्याय है। उन्होंने कहा कि देश व नागरिकों की रक्षा के लिए जवान शहीद हो जाते हैं लेकिन सरकार उनको ठीक से श्रद्धांजलि व उनके परिजनों को सहायता भी नहीं उपलब्ध करवा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed