फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   martyr hemraj funeral family in shock

शहीद हेमराज का अंतिम संस्कार, सदमे में परिवार

Wed, 09 Jan 2013 10:38 PM IST
कोसीकलां/मथुरा/ब्यूरो
कोसीकलां/मथुरा/ब्यूरो Updated Wed, 09 Jan 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
martyr hemraj funeral family in shock

सीमा पर शहीद हुए लांस नायक हेमराज का बुधवार रात कोसीकलां के पास उनके पैतृक गांव शेरनगर खैरार में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लांस नायक हेमराज का शव बुधवार देर शाम 8.15 बजे कोसीकलां के पास उनके पैतृक गांव शेरनगर खैरार पहुंचा। हेमराज के मासूम बेटे प्रिंस ने चिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


दिनभर से शव का इंतजार कर रहे परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने शहीद के अंतिम दर्शन की इच्छा जाहिर की तो उन्हें रोक दिया गया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी कर आक्रोश का इजहार किया। हेमराज के पार्थिव शरीर आने की प्रतीक्षा में शाम होते-होते एक हजार से अधिक लोग मौके पर पहुंच चुके थे।
विज्ञापन


प्रशासन पर पहले से ही आक्रोशित ग्रामीण शव आते ही अंतिम दर्शन के लिए आगे बढ़े तो उन्हें रोक दिया गया। सभी शव दिखाने की मांग कर रहे थे। आधे घंटे तक हंगामा होता रहा, पर किसी को शहीद के आखिरी दर्शन नहीं हो सके। शहीद हेमराज के कुछ रिश्तेदार जब चेहरा दिखाने की मांग पर अड़ गए तो उनसे धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शहीद हेमराज का पार्थिव शरीर चिता पर रखा गया। उनके बेटे प्रिंस ने 9:03 मिनट पर मुखाग्नि दी। हजारों की भीड़ अब मौन हो चुकी थी। चिता जल रही थी, आंखें नम थीं और विदाई की बेला पर सभी शेरनगर खैरार के शेर को नमन कर रहे थे।


स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की दिन में मौके पर उपस्थिति न होने से भी ग्रामीणों में खासा गुस्सा था। ग्रामीणों ने परिजनों की बेहतरी के लिए उठाए जाने वाली हर मांग पर समर्थन का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed