{"_id":"8e7944e823a72939f232413dfe2f59b5","slug":"martin-luther-king-had-a-secret-sex-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स को लेकर दीवाने थे मार्टिन लूथर किंग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सेक्स को लेकर दीवाने थे मार्टिन लूथर किंग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 01 Sep 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें कोई दो राय नहीं कि वो अमेरिका के सबसे बड़े हीरो हैं। साहसी, अदम्य और ऐसी प्रेरणादायक शख्सियत है, जिसके धमाकेदार भाषण आज भी रोंगटे खड़े करने का दम रखते हैं।
विज्ञापन
मार्टिन लूथर किंग, जिनके मशहूर भाषण 'आई हेव ए ड्रीम' की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अलावा पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जिमी कार्टर जुटे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
लेकिन अटलांटा के रहने वाले इस सिविल राइट्स लीडर को लेकर वॉशिंगटन हमेशा इस तरह नहीं सोचता था।
एफबीआई ने की जासूसी
एफबीआई के तत्कालीन प्रमुख जे एडगर हूवर का मानना था कि किंग एक खतरनाक कम्युनिस्ट हैं और उनकी इसी मान्यता के आधार पर फेडरल एजेंट ने किंग के होटल के कमरों की जासूसी शुरू की।
विज्ञापन
जासूसी में उन्हें जो कुछ मिला और उनके खिलाफ जिसे ब्लैकमेल कैम्पेन के रूप में इस्तेमाल किया गया, वह कम्युनिज्म नहीं, बल्कि किंग की रंगीनमिजाजी थी।
इतिहास में दोहरी जिंदगी बसर करने वालों में सबसे खास किंग अगर बाइबल को सर्वापरि मानते थे और जनता के अधिकारों के बड़े पैरोकार थे, वहीं इतने रंगीनमिजाज भी थे कि उन्होंने जिंदगी भर अपनी पत्नी को धोखा दिया।
व्हाइट हाउस में चर्चा का विषय
किंग की सीक्रेट सेक्स लाइफ व्हाइट हाउस में इस कदर चर्चा का विषय बनती थी। एक हालिया इंटरव्यू में पूर्व राष्ट्रपति जे एफ केनेडी की पत्नी जैकी केनेडी ने खुलासा किया कि उन्हें भी इसका पता था।
उन्होंने कहा, "मैं जब भी मार्टिन लूथर किंग की कोई तस्वीर देखती, तो हमेशा सोचती थी कि निजी जिंदगी में यह कितना खराब आदमी था।"
किंग सेक्स को लेकर दीवाने थे, यह तथ्य हमेशा अमेरिका के लिए सिरदर्द रहा, क्योंकि वह हमेशा उन्हें संत की तरह पेश करता रहा।
साथी ने किया खुलासा
जब किंग 1968 में टेनेसी में मारे गए, तो उनकी जगह रेव राल्फ अबरनाथी ने ली। उनके आंदोलन की विरासत रेव ने संभाली। लेकिन 1989 में यह खुलासा किया कि जो कुछ किंग की सेक्स लाइफ को लेकर कहा जाता है, वह सच है।
अपनी जीवनी में रेव ने लिखा कि 1953 में कोरेटा स्कॉट से शादी करने वाले किंग महिलाओं को लेकर कमजोरी रखते थे। कोरेटा से उनकी चार संतान थीं।
25 साल की उम्र से पादरी की भूमिका में रहे किंग बाइबल की उस बात पर यकीन रखते थे कि शादी से बाहर सेक्स नहीं करना चाहिए, लेकिन इसके लालच को लेकर वह खुद पर काबू नहीं पा सके।
रेव एक अद्भुत कहानी का जिक्र करते हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि किंग ने अपनी जिंदगी की आखिरी रात एक नहीं, बल्कि दो प्रेमिकाओं के बीच गुजारी। इसके बाद तीसरी महिला से भी उनकी मुलाकात हुई।
उन्होंने उन घटनाओं का जिक्र भी किया जब वह एक ही मकान में सो रहे थे और देर रात उन्होंने महिला को किंग के कमरे से बाहर निकलते देखा था।