फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   married woman commits suicide due to eve teasing

छेड़खानी से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी

Thu, 18 Oct 2012 02:14 PM IST
मैनपुरी/ब्यूरो
मैनपुरी/ब्यूरो Updated Thu, 18 Oct 2012 02:14 PM IST
विज्ञापन
married woman commits suicide due to eve teasing

महिलाओं के साथ छेड़खानी की वारदातें थम नहीं रही हैं। मंगलवार को पूजा करने गई विवाहिता से एक मनचले ने छेड़खानी कर उसे इतना परेशान किया कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


ग्राम गढ़िया निवासी रामपाल ने पुत्री शिवानी (19) की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम खेतूपुरा निवासी गिरजेश के साथ की थी। शिवानी कुछ दिन पूर्व अपने मायके आई थी। मंगलवार की रात वह घर में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई, जब वे अगले दिन उसके कमरे में गए। उसका शव छत के कुंडे से लटक रहा था।  
विज्ञापन


विवाहिता के पिता ने गांव के ही सुभाष पुत्र पुत्तूलाल के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि सुभाष शिवानी को परेशान करता था। कई बार उसे समझाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मंगलवार को शिवानी शीतला देवी मंदिर में पूजा करने गई थी। रास्ते में सुभाष ने उसे परेशान किया था। घर आकर शिवानी ने इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद से वह काफी परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुभाष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  

छेड़खानी पर गठित किया सेल
सीओ सिटी आलोक कुमार का कहना है कि छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लाइन में हेल्प लाइन खोली जा चुकी है। इसका नंबर 1091 है। इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं, सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मियों को मंदिरों के आसपास तैनात किया गया है। अगर कहीं किसी को कोई परेशान कर रहा है, तो वह सीधे शिकायत करे, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पहले कोई शिकायत नहीं की। अगर की होती तो निसंदेह कार्रवाई की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed