फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   married lover change religion student at Muradabad.

यूपी: शादीशुदा प्रेमी ने बदलवाया छात्रा का धर्म

Wed, 02 Dec 2015 05:01 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 05:01 AM IST
विज्ञापन
married lover change religion student at Muradabad.

मुरादाबाद के डिलारी में एक शादीशुदा प्रेमी द्वारा प्रेमिका का अपहरण करके उसका धर्म बदलवाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


छात्रा 26 नवंबर से लापता थी। उसके पिता ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि छात्रा धर्म बदल चुकी है। अपहरण के आरोपी प्रेमी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने खुद को गर्भवती बताया है।
विज्ञापन

आरोपी प्रेमी की तलाश में छापेमारी

married lover change religion student at Muradabad.

मामला डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी इकबाल हुसैन पुत्र इबले हसन तीन बच्चों का पिता है और मजदूरी करता है। जबकि युवती बीए की छात्रा है।

26 नवंबर को छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने इकबाल के खिलाफ डिलारी थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मंगलवार को छात्रा को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है और प्रेमी उसका धर्म भी बदलवा चुका है।

मामला अलग-अलग समुदाय का है लिहाजा पुलिस इस मामले में पूरी सतर्कता बरत रही है। युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस अपहरण के आरोपी इकबाल को भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed