{"_id":"a5167124-88f1-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"marriage-is-not-deemed-as-a-contract-in-india-says-ashwani-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में शादी को अनुबंध नहीं माना जाता: अश्विनी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत में शादी को अनुबंध नहीं माना जाता: अश्विनी
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 10 Mar 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए अध्यादेश में पति द्वारा बलात्कार को अपराध न माने जाने का कारण बताते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि अन्य प्रजातांत्रिक देशों की तरह भारत में शादी को अनुबंध नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
इंडियन मर्चेंट चैंबर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कानून में समकालीन वास्तविकताएं अवश्य दिखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी एक घटना को दिमाग में रखकर कानून को बनाया या संशोधित नहीं किया जाना चाहिए। कानूनों को इस तरह बनाया जाना चाहिए कि दशकों तक सभी मामलों को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन
कानूनों में उस वक्त की सामाजिक सच्चाइयां दिखनी चाहिए और वह देश की प्रगति में सहायक हों व पतन को रोकें।
महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकने के लिए बनाए गए अध्यादेश में हमने कई कारणों से वैवाहिक बलात्कार को नहीं शामिल किया।
उसका एक प्रमुख कारण यह है कि हमारे देश में अन्य प्रजातांत्रिक देशों की तरह विवाह को अनुबंध नहीं माना जाता। लेकिन अलग होने के बाद यदि पति उसके साथ बलात्कार करता है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि अगले सप्ताह यह अध्यादेश कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। पिछले साल दिसंबर में पूरे समाज को हिलाकर रख देने वाले दिल्ली में हुए गैंगरेप के बाद सरकार ने रिकॉर्ड समयसीमा में यह अध्यादेश तैयार किया है।
यह आत्मनिरीक्षण व प्रतिबिंबित करने की जरूरत है कि कानूनों का दुरुपयोग न किया जा सके । यदि कानून में कोई कमी होगी तो इसका उल्लंघन बढ़ेगा। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दहेज विरोधी कानून का काफी दुरुपयोग हो रहा है।