फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   marksheet of Jyoti rathore intermediate topper of up board

इंटर टॉपर ज्योति की मार्कशीट चौंका देगी आपको

Mon, 18 May 2015 03:29 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
marksheet of Jyoti rathore intermediate topper of up board

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा में लखनऊ की ज्योति राठौर ने टॉप किया है। उन्होंने 500 अंकों में 486 अंक प्राप्त किए हैं। वह लखनऊ के लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम की छात्रा हैं।

विज्ञापन


ज्योति की मार्कशीट आपको चौंका सकती है। उन्होंने 97.20 फीसदी अंक पाए हैं और सभी विषयों मे डिस्टिंग्शन पाया है। हिंदी में उन्हें 100 अंकों में 94 अंक मिले हैं। हिंदी के पहले प्रश्न पत्र में 46 और दूसरे प्रश्नपत्र में 48 अंक पाया। दोनों प्रश्नपत्र 50-50 अंकों के थे।
विज्ञापन


गणित में उन्होंने 96 अंक पाया है। पहले प्रश्नपत्र में उन्होंने 46 और दूसरे प्रश्नपत्र में 50 में से 50 अंक पाए हैं। कम्प्यूटर, फिजिक्स और केमिस्ट्री में भी ज्योति ने ऐसा ही शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रायो‌गिक परीक्षा में पूरे के पूरे नंबर

marksheet of Jyoti rathore intermediate topper of up board

ज्योति ने कम्प्‍यूटर मे कुल 99 नंबर पाए हैं। पहले प्रश्नपत्र में उन्हें 30, दूसरे में 29 और प्रायोगिक परीक्षा में 40 नंबर मिले हैं। प्रायोगिक परीक्षा 40 नंबर की ही थी।

फिजिक्स में उन्हें 98 नंबर मिले हैं। फिजिक्स के पहले प्रश्नपत्र में 34 और दूसरे प्रश्नपत्र में 34 नंबर पाए हैं। प्रायोगिक परीक्षा में 30 में से 30 नंबर पाए हैं। ‌फिजिक्स और केमिस्ट्री के पहले और दूसरे पेपर 35-35 अंकों के थे।

ज्योति को केमिस्ट्री के पहले पेपर में 34 और दूसरे पेपर में 35 नंबर मिले हैं। केमिस्ट्री की प्रायो‌गिक परीक्षा में उन्हें 30 अंक मिले हैं। केमिस्ट्री में ज्योति के कुल 99 अंक हैं।

इंटरमीडिएट में मानसी जायसवाल और स्नेहा संयुक्त रूप से दूसरे स्‍थान पर रही हैं। दोनों ने 500 अंकों में 485 अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed