{"_id":"e6e05ee4412f40cd16e6fdb8c79292c4","slug":"markel-raised-the-german-language-issue-on-modi-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन भाषा विवाद पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, क्या बोले मोदी?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जर्मन भाषा विवाद पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, क्या बोले मोदी?
एजेंसी/ब्रिसबेन
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालयों में संस्कृत को तीसरी भाषा बनाने की कवायद में जर्मन भाषा को हटाने के कदम मद्देनजर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में बात की। मुलाकात के दौरान मोदी ने उन्हें भारतीय सिस्टम के तहत मामले को देखने का भरोसा भी जताया।
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन से इतर मुलाकात में मर्केल ने यह मुद्दा मोदी के समक्ष उठाया और साथ ही उन्हें जर्मनी घूमने के लिए आमंत्रित भी किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, "मर्केल ने भारतीय स्कूलों में जर्मन भाषा को पढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने पीएम से इस मामले में सर्वश्रेष्ठ रास्ता निकालने का निवेदन भी किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह खुद चाहते हैं कि भारतीय युवा अन्य भाषाओं को भी सीखें।"
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मानव संसाधन मंत्रालय ने देश भर के 500 केंद्रीय विद्यालयों में छठी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले 70 हजार से ज्यादा छात्रों के कोर्स में जर्मन भाषा की जगह संस्कृत रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन