फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   markandey katju_hindi_english

काटजू ने दी हिंदू-मुसलमानों को नई नसीहत!

Mon, 18 Aug 2014 07:08 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
markandey katju_hindi_english

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने हिंदुओं और मुसलमानों को सच्चा भारतीय बनने के लिए अपनी मानसिकता बदलने और रूढ़िवादी विचारों को त्यागने की नसीहत दी है।

विज्ञापन


साथ ही महिलाओं को कमतर आंकने वाले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के खिलाफ मुसलमानों से आवाज बुलंद करने की भी अपील की है।

इसके अलावा उन्होंने हिंदुओं को अनुसूचित जाति को नीचा मानना बंद करने को भी कहा है।

उठाने का आह्वान

markandey katju_hindi_english

काटजू ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि हिंदू तभी सच्चे भारतीय बन सकेंगे जब वह अनुसूचित जाति को कमतर मानना बंद करेंगे और इस बिरादरी की अन्य बिरादरी के साथ रोटी-बेटी का संबंध हो।

उन्होंने मुसलमानों से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने लिखा है कि महिलाओं को कमतर आंकने वाले पर्सनल लॉ बोर्ड को खत्म करने की मांग मुसलमानों की ओर से उठनी चाहिए।

पर्सनल लॉ बोर्ड को खत्म करने का समर्थन करते हुए काटजू ने लिखा है कि हिंदू विवाह कानून 1955 और हिंदू उत्तराधिकार  कानून 1956 कानून को इसी तरह की मांग के बाद समाप्त किया गया। ब्लॉग में काटजू ने सच्चा भारतीय बनने के लिए मुसलमानों से भी अपनी मानसिकता बदलने का आह्वान किया। मुसलमानों में ऊंची जाति और निम्न जाति के बीच बड़े पैमाने पर विवाह की वकालत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed