{"_id":"9dc4f338b32f51d56e06bfae81b63fc3","slug":"mark-tuli-s-sonia-gandhi-email-fake","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी है सोनिया को धब्बा बताने वाला ईमेल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फर्जी है सोनिया को धब्बा बताने वाला ईमेल
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर स्पेस में लगातार घूम रहे नामचीन पत्रकार मार्क टुली के एक ई-मेल को उनकी पत्नी ने बकवास करार दिया है।
विज्ञापन
टुली की ओर से लिखे गए इस मेल में सोनिया गांधी की आलोचना की गई है और उन्हें देश पर धब्बा बताया गया है। सोनिया- अ ब्लॉट ऑन द नेशन शीर्षक से लगातार सर्कुलेट हो रहे इस मेल में सोनिया के बारे में कई अपमानजनक बातें लिखी गई हैं।
टुली की पत्नी जिलियन राइट ने कहा है यह टुली की ओर से भेजा गया है। लेकिन न तो उन्होंने इसे लिखा है और न ही इसमें व्यक्त विचार उनके हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह मेल लगातार फैलता जा रहा है उससे टुली के लिए यह जरूरी हो गया था कि वह सचाई सामने रखें।
मार्क टुली 20 साल तक भारत में बीबीसी के ब्यूरो चीफ रहे और 1994 में इससे अलग हो गए। तब से वह दिल्ली में रह कर फ्रीलांसिंग कर रहे हैं।