{"_id":"c755d302-5489-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"march-of-sheila-for-protection-of-women-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा के लिए शीला का मार्च आज ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महिलाओं की सुरक्षा के लिए शीला का मार्च आज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आज शीला दीक्षित के नेतृत्व में गैंगरेप पीड़िता के सम्मान में एक शांति मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
मार्च सुबह 11.00 बजे बाल भवन से शुरू होगा और राजघाट पर खत्म होगा। राजघाट पर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी जाएगी। मार्च का आयोजन महिला आयोग कर रहा है।
गौरतलब है कि सोलह दिसंबर को पैरामेडिकल छात्रा के साथ गैंगरेप और उसकी मौत के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोग दिल्ली में जंतर मंतर समेत देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस वारदात के बाद दिल्ली पुलिस के साथ ही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भी जबर्दस्त गुस्सा है।
गौरतलब है कि 29 दिसंबर को जब पीड़िता की मौत के बाद शीला दीक्षित जंतर-मंतर पर पहुंचीं तो प्रदर्शनकारियों के विरोध के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
मार्च के संबंध में शीला दीक्षित ने कहा कि ये मार्च हम समाज में चेतना फैलाने के लिए कर रहे हैं। किसी की आलोचना करने के लिए नहीं कर रहे हैं।