{"_id":"7c5d77e107202ae4230a512855c0e58a","slug":"maowadi-attack-in-odisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादी हमले में बीएसएफ के चार जवान शहीद ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
माओवादी हमले में बीएसएफ के चार जवान शहीद
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
ओडिसा के कोरापुट जिले में मंगलवार को माओवादियों के हमले में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए। ये हमला बारूदी सुरंगों के जरिए किया गया।
सुरक्षा बलों के मुताबिक, मंगलवार को माओवादियों ने बीएसएफ के वाहनों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया।
काफिले में शामिल तीन वाहनों में 18 जवान बैठे थे।
जब काफिला जिले के पतंगी और सुंकी इलाके के बीच से गुजर रहा था, माओवादियों ने बारुदी सुरंग लगाकर इनमें विस्फोट कर दिए।
जवान मलकानगिरी से विशाखपट्नम जा रहे थे। बीएसएसफ के एक अधिकारी और तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक, मौके पर माओवादियो और जवानों के बीच गोलीबारी भी हुई। दो घायलों को सुंकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।