{"_id":"a9ad3d60-c575-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"maoists-open-challenge-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने सरकार को दी खुली चुनौती","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नक्सलियों ने सरकार को दी खुली चुनौती
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बलों की सख्ती की वजह से कुछ महीनों से शांत बैठे नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के मकसद से कांग्रेसी नेताओं के जत्थे को आसान निशाना बना लिया।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय का मानना है कि नक्सलियों ने तीन बड़े नेताओं की हत्या और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल व उनके बेटे को अगवा कर सरकार को खुली चुनौती दी है।
विज्ञापन
घटनाक्रम पर नजर रख रहे मंत्रालय ने राज्य पुलिस से पूरी रिपोर्ट मंगवाई है। केंद्र ने अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियां छत्तीसगढ़ भेजने का फैसला किया है ताकि राज्य पुलिस की कार्रवाई में कोई दखल नहीं पड़े।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने माना है कि यह बड़ा नक्सली हमला है। नक्सलियों पर अब तक सख्त सुरक्षा बलों ने नई योजना के तहत त्वरित कार्रवाई करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ से आ रही खबरों के मुताबिक नक्सली सैकड़ों की संख्या में थे।
नक्सल विरोधी कार्रवाई की बागडोर संभालने वाले गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने हैरानी जताई है कि सैन्य बल की मौजूदगी के बावजूद जंगल में इतनी संख्या में नक्सली एक साथ कैसे जमा हो गए।
गृह मंत्रालय अधिकारी के मुताबिक पटेल और उनके बेटे की रिहाई के लिए नक्सलियों के साथ बातचीत का नया दौर शुरू होगा।
उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार की मदद के लिए केंद्र से कुछ अधिकारियों को रायपुर भेजा जाएगा।