{"_id":"b9df9df6-66d2-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"maoists-may-strike-with-ulfa-help-before-republic-day-says-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में माओवादी हमले की आशंका, पुलिस अलर्ट ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम में माओवादी हमले की आशंका, पुलिस अलर्ट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 25 Jan 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस से पूर्व माओवादी हमले की आशंका को देखते हुए असम में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। राज्य के पुलिस प्रमुख जेएन चौधरी ने उल्फा के परेश बरूआ धड़े के सहयोग से माओवादियों के हमले की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पुलिस प्रमुख जेएन चौधरी ने कहा कि राज्य में मिले विस्फोटकों से आशंका को बल मिलता है। इस क्षेत्र में माओवादियों को एक बार लोगों की कमी हो सकती है लेकिन उनके पास हथियारों की कमी नहीं है। वे अपने हथियार नागालैंड से ला रहे हैं। जांच में पता चला है कि पकड़े गए अधिकतर विस्फोटक चीन निर्मित हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2012 में 258 उग्रवादी हिंसात्मक घटनाएं हुई हैं। सुरक्षा बलों ने कम से कम 110 एलईडी और 163 हथगोलों समेत 443 हथियार जब्त किए। इस साल में अब तक पुलिस ने सात विस्फोटक जब्त किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रमुख चौधरी ने राज्य में माओवादियों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में माओवादी और सांप्रदायिक आतंकवादी चिंता का मुख्य कारण होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में माओवादियों के 112 कैडर हैं, जो उल्फा के चरमपंथियों और उग्रवादियों के संपर्क में हैं। उन्होंने उल्फा चरमपंथियों के हुजी और लश्कर-ए-तैयबा से लिंक होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया।