फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Maoists Hostage three TDP leaders in Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेशः नक्सलियों ने टीडीपी के तीन नेताओं को बनाया बंधक

Tue, 06 Oct 2015 07:46 PM IST
एजेंसी / हैदराबाद
एजेंसी / हैदराबाद Updated Tue, 06 Oct 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
Maoists Hostage  three TDP leaders in Andhra Pradesh

नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में तेलुगूदेशम पार्टी (टीडीपी) के तीन स्थानीय नेताओं को बंधक बना लिया है। ये नेता नक्सलियों के आश्वासन पर उनसे मिलने के लिए गए थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के प्रवीण ने बताया कि नक्सलियों ने जीके विधि मंडल के अध्यक्ष एम बलयाह, एम महेश और वी बलयाह को मिलने के लिए सोमवार दोपहर बाद धारकोंडा में बुलाया था। उन्होंने नेताओं की सुरक्षा का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


इस पर जब नेता उनसे मिलने के लिए गए तो उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस को देर रात इस बात की जानकारी मिली। घटना की पुष्टि हो गई है।

इस बात की आशंका है कि नक्सली तीनों बंधकों को पूर्वी गोदावरी जिले की सीमा की तरफ घने जंगलों में ले गए होंगे। माना जा रहा है कि नक्सलियों ने इलाके में बॉक्साइट खनन का विरोध करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। वैसे पुलिस उनकी तरफ से कोई मांग आने का इंतजार कर  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed