{"_id":"36225cb1f0e4fed53580b0e2207fb506","slug":"maoists-attack-on-police-vehicle-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादियों ने उड़ाई पुलिस जीप, एक की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
माओवादियों ने उड़ाई पुलिस जीप, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गया
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र के सलैया-कोल्हुबार के बीच माओवादियों ने लैंड माइंस विस्फोट कर पुलिस जीप उड़ा दी। हादसे में कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई,
विज्ञापन
जबकि नौ जवान घायल हो गए। इसमें चार की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की सूचना पर कोबरा, सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के अधिकारी घटनास्थल की ओर कूच कर गये हैं।
विज्ञापन
पुलिया में लगा था बम
माओवादियों की टोह में मंगलवार को दोपहर बाद कोबरा बटालियन अभियान पर निकली थी। जैसे ही सलैया-कोल्हुबार के बीच पुलिस जीप एक पुलिया से होकर गुजरी, माओवादियों ने पुलिया में लगे बम को विस्फोट कर उड़ा दिया।
विज्ञापन
विस्फोट की जद में पुलिस की जीप आ गई और उस पर सवार कोबरा के 10 जवान घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। घायलों का डुमरिया पीएचसी प्रारंभिक इलाज के बाद विशेष हेलिकॉप्टर से पटना रेफर किया गया। घायलों में चार की हालत गंभीर है।
सोमवार को हुई थी मुठभेड़
सोमवार को डुमरिया के बागपुर के पास नारायणपुर पंचायत की सरपंच के पति बैजनाथ पासवान के घर माओवादियों ने धावा बोला था और घर में रखी बाइक को गांव से दूर ले जाकर जला दिया था। इस सूचना पर कोबरा बटालियन व जिला पुलिस जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची, माओवादियों के दस्ते ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस के जवाबा कार्रवाई के बाद माओवादी भाग निकले थे। इस घटना के बाद कोबरा और जिला पुलिस की ओर से पूरी रात इलाके में सर्च अभियान चलाया गया था।