फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   maoists attack on air force's chopper in chhattisgarh.

छत्तीसगढ़: वायुसेना के हेलिकॉप्टर पर हमला

Sat, 22 Nov 2014 12:25 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
maoists attack on air force's chopper in chhattisgarh.

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सात लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


जगदलपूर स्थित पत्रकार एसएन पाठक के अनुसार घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे की है, पहले चिंतागुफा के पास मुठभेड़ हुई फिर वहां से लगभग सात किलोमीटर दूर बट्टीगुडेम में घायल जवानों को ले जा रहे भारतीय वायु सेना के एक हेलिकॉप्टर पर माओवादियों ने फायरिंग की।

इस ख़बर की पुष्टि करते हुए बस्तर संभाग के आईजी पुलिस एसआरपी कल्लूरी ने कहा कि ''चिंतागुफा के पास सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस का एक संयुक्त दल कॉम्बिंग ऑपरेशन में लगा हुआ था। उसी दौरान माओवादियों और पुलिस पार्टी के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हुई जिसमें हमारे पांच जवान घायल हुए थे। बाद में उन्हें लेने के लिए जगदलपूर से हेलिकॉप्टर भेजा गया। हेलिकॉप्टर उड़ते समय नक्सलियों ने उस पर फायरिंग की जिसमें और दो लोग घायल हो गए।''
विज्ञापन


घायलों में हेलिकॉप्टर के पायलट एमके तिवारी भी शामिल हैं जिनके पैरो में छर्रे लगे हैं। आईजी कल्लूरी के अनुसार सभी सात घायलों को इलाज के लिए रायपूर लाया गया है। फ़िलहाल सभी सुरक्षित हैं लेकिन एक जवान की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नक्सली खात्मे की ओर'

maoists attack on air force's chopper in chhattisgarh.

आईजी कल्लूरी ने दावा किया कि इस मुठभेड़ में माओवादियों को भी भारी नुक़सान हुआ है लेकिन इस बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल सकी है।

उनके अनुसार पिछले कुछ दिनों से पूरे बस्तर में पुलिस ऑपरेशन चल रहे हैं जिसमें उसे काफी सफलता मिल रही है। आईजी कल्लूरी ने यहां तक दावा किया कि बस्तर में माओवादी खात्मे की ओर हैं। उन्होंने कहा कि काफी संख्या में नक्सली आत्मसमपर्ण कर रहे हैं और कई लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है।

आईजी कल्लूरी ने कहा कि पिछले 10-15 दिनों से जारी ऑपरेशन में पुलिस बल को कहीं पर भी माओवादियों की ओर से कोई गंभीर चुनौती नहीं मिली थी। उनके अनुसार सुरक्षाकर्मी अब उन इलाकों में ऑपरेशन कर रहे हैं जहां कुछ दिनों पहले तक वे जाने का सोच भी नहीं सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed