{"_id":"de7c413693ab7b117ad2453a6f3fe07f","slug":"maoists-assets-will-be-attached-soon-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माओवादियों की संपत्ति होगी कुर्क","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
माओवादियों की संपत्ति होगी कुर्क
आलोक प्रकाश पुतुल/बीबीसी हिंदी डॉटकॉम
Updated Mon, 08 Sep 2014 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ की एक अदालत ने सीपीआई माओवादी के महासचिव मुपल्ला लक्ष्मण राव ऊर्फ गणपति समेत 25 माओवादियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
इन सभी माओवादियों पर बस्तर में हमला कर कांग्रेस नेताओं समेत 32 लोगों की हत्या का आरोप है। ग़ौरतलब है कि पिछले साल 25 मई को बस्तर की झीरम घाटी में माओवादी हमले में 32 लोग मारे गये थे।
विज्ञापन
इस हमले में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और आदिवासी नेता क्लिक करें महेंद्र कर्मा की मौत हो गई थी।
मामले की जांच कर रही एनआईए ने इस हमले में कुल 34 माओवादियों को नामजद आरोपी बनाया है जिसमें से नौ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
साल भर में भी दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद एनआईए ने बिलासपुर में ज़िला एव सत्र न्यायाधीश की विशेष अदालत में फरार लोगों की संपत्ति कुर्क करने की अनुमति मांगी थी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन