फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   maoists asked 10 questions from kejriwal

उल्टी गंगा: माओवादियों ने पूछे केजरीवाल से सवाल

Tue, 01 Apr 2014 08:40 AM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
maoists asked 10 questions from kejriwal

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से दस सवाल पूछे हैं। माओवादियों की ओडिशा राज्य कमेटी के प्रवक्ता ने साथ ही आम चुनावों के बहिष्कार की अपील की है।

विज्ञापन


अरविंद केजरवाल को आम आदमी पार्टी के मुखिया के रूप में संबोधित करते हुए माओवादियों ने उनसे विदेशी कंपनियों, विदेशी निवेश, उत्तर-पूर्व, कश्मीर, सैन्यकरण और ऑपरेशन ग्रीन हंट से जुड़े सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी से संपर्क करने पर पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने अभी ये सवाल नहीं देखे हैं।

विदेशी कंपनियों के बारे में माओवादियों ने केजरीवाल से सवाल किया है, "पहले देश में 60 विदेशी कंपनियां थीं, अभी 4000 से ज़्यादा हैं। कांग्रेस हो या भाजपा विदेशी कंपनियों के सामने लाल कालीन बिछाती आई हैं, तो आप क्या करोगे?"

विज्ञापन
विज्ञापन

'भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आपका ठोस प्रोग्राम क्या है?'

maoists asked 10 questions from kejriwal

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर माओवादियों ने कहा है, "भ्रष्टाचार फैलाने वाले कॉरपोरेट घरानों पर आप कैसे लगाम कसोगे, क्या छिछला लोकपाल क़ानून काफ़ी है?...भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आपका ठोस प्रोग्राम क्या है?"

खेत जोतने वालों किसानों को ज़मीन देने पर भी माओवादियों ने पूछा है कि क्या वह जोतदारों को ज़मीन देने के पक्ष में हैं?

माओवादियों ने भारत के बढ़ते सैन्य ख़र्च पर भी सवाल उठाया है। माओवादियों ने आदिवासी इलाक़ों में सेना भेजने के बारे में केजरीवाल से अपनी नीति स्पष्ट करने को कहा है।

केजरीवाल के वादों को बताया छलावा

maoists asked 10 questions from kejriwal

माओवादियों ने ऑपरेशन ग्रीनहंट के दौरान महिलाओं के साथ दुष्कर्म होने, झूठी मुठभेड़ करने सहित कई गाँवों को तबाह करने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल से पूछा है कि क्या वह इसके लिए दोषी लोगों को जाँच करवाकर सज़ा देंगे?

माओवादियों ने एक अन्य प्रेस रिलीज़ में भारत के सभी बड़े दलों पर सवाल खड़ा करते हुए अरविंद केजरीवाल के बारे में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है, "अरविंद केजरीवाल जो वादे कर रहे हैं, वो एक छलावा हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed