फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   many muslim leaders join bjp in uttar pradesh

यूपी के कई मुस्लिम नेता भाजपा में शामिल

Tue, 20 Aug 2013 12:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
many muslim leaders join bjp in uttar pradesh

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के मुस्लिम समुदाय को भाजपा से जोड़ने के आह्वान के अगले ही दिन उत्तर प्रदेश की पीस पार्टी के महासचिव डॉ. एमजे खान अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में खान समेत कई नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर राजनाथ ने कहा कि भाजपा कभी भी जाति, मजहब व संप्रदाय की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सिर्फ इंसान व इंसानियत की बुनियाद पर ही फैसले किए।
विज्ञापन


आज भी भाजपा शासित राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात आदि में मुस्लिम समुदाय अपने को सबसे ज्यादा सुरक्षित मानता है और हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है। जबकि कांग्रेस के 60 साल के शासन में मुस्लिम सुमदाय जिंदगी के हर क्षेत्र में पिछड़ता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 272 से ज्यादा सीटें जीतने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें सभी वर्गों के युवाओं को विशेषकर मुस्लिम युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

डॉ. खान के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में पीस पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौधरी, प्रदेश महासचिव सुधीर त्यागी, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद परवेज आलम, प्रदेश सचिव शमीम अहमद, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश त्यागी, शामिल हैं।


इनके साथ ही राष्ट्रीय महान दल के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मुख्तार आलम समेत एक दर्जन जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व कई गांवों के प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed