फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   many MPs still owe Rs 6 cr in phone bills

कई सांसदों पर बकाया है करोड़ों का फोन बिल

Sat, 18 Oct 2014 07:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Oct 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
many MPs still owe Rs 6 cr in phone bills

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी अभी तक लोकसभा के कई सदस्यों ने करोड़ों का बकाया फोन बिल का भुगतान नहीं किया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि एमटीएनएल की ओर से हाईकोर्ट में डाली गई याचिका पर हाईकोर्ट ने लोकसभा सचिवालय को नोटिस भेजा था कि अगर ये सदस्य अपने बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो बकाया भुगतान उनके वेतन से काट लिया जाए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एमटीएनएल की ओर से कोर्ट को एक शपथपत्र दिया गया था जिसमें कहा गया था कि 16वीं लोकसभा के सात सांसद और एनडीए सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने अपना बकाया फोन बिल भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


यह बिल करीब 6.4 करोड़ का है।

एमसीडी का भी करोड़ों का बकाया

many MPs still owe Rs 6 cr in phone bills

बकाया को लेकर एमटीएनएल के आवेदन के बाद नगर निगम ने भी कोर्ट से गुजारिश सांसदों से बकाया भुगतान कराने की मांग की।

नगर निगम ने अपने आवेदन में क‌हा कि कई सांसदों का करीब 5.7 करोड़ रुपए का पानी का भुगतान किया जा चुका है जबकि अभी साढ़े छह करोड़ रुपए वसूलना बाकी है जो पानी और बिजली के हैं

रिपोर्ट के अनुसार यह रकम 316 सांसदों और पूर्व मंत्रियों को देना है।

वहीं कोर्ट के आदेश के बावजूद भी जिन सदस्यों ने अपना बकाया भुगतान नहीं किया उनके लिए लिए मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश गीता मित्तल और जेआर मिधा ने कहा कि यह मामला लोसभा अध्यक्ष के ध्यान में लाया जाए वह इसके लिए कुछ करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed