फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   many contenders in congress for rashid masood vacant seat

रशीद मसूद की सीट पर कांग्रेस के कई दावेदार

Tue, 22 Oct 2013 10:56 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Oct 2013 10:56 AM IST
विज्ञापन
many contenders in congress for rashid masood vacant seat

रशीद मसूद की संसद सदस्यता जाने के बाद राज्यसभा की खाली हुई सीट पर कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार की स्थिति पैदा हो गई है।

विज्ञापन


सपा की मदद के बिना राज्यसभा की खाली सीट कांग्रेस के खाते में नहीं जाने के सच को जानने के बावजूद कई दावेदार इसके लिए लॉबिंग में जुट गए हैं। मगर सपा ने साफ इनकार कर दिया है कि वह कांग्रेस से कोई तालमेल नहीं करेगी।
विज्ञापन


पार्टी मसूद के जेल में जाने के अलावा वरिष्ठ नेता मोहन सिंह के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।

इस कोशिश में कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल का नाम सबसे आगे है। अफजल हाल में पार्टी के प्रवक्ता बने हैं। वह वीपी सिंह के जमाने से जनता दल के कोटे से राज्यसभा के सांसद बने थे। उसके बाद कांग्रेस में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में उन्हें काफी सालों बाद कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद उनकी इच्छाएं बढ़ गई हैं। राज्यसभा में जाने के लिए वह अहमद पटेल समेत कई बड़े नेताओं से मिल चुके हैं।

इसके बाद इमरान किदवई का नाम है। उन्हें अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष पद से हटाया गया है। वह छह साल से इस पद पर काबिज थे। वह भी इस कुर्सी के लिए जुटे हुए हैं। जबकि विभाग के नए अध्यक्ष बने खुर्शीद अहमद सैयद का नाम भी दौड़ में शामिल है।

कांग्रेस के अन्य नेता राशिद अल्वी भी इसके लिए इच्छुक बताए जाते हैं। उनके पास अभी पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed