{"_id":"9ea6b628-26a4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"many-bjp-leaders-regretted-modi-comment-against-my-wife-says-shashi-tharoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के ‘गर्लफ्रेंड’ बयान की भाजपा में भी हुई निंदा: थरूर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी के ‘गर्लफ्रेंड’ बयान की भाजपा में भी हुई निंदा: थरूर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 04 Nov 2012 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा है कि वह इस बात से संतुष्ट है कि भाजपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यवहार की निंदा की है।
विज्ञापन
मोदी ने हाल ही में थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर पर एक रैली के दौरान टिप्पणी करते हुए उन्हें 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बताया था। एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में थरूर ने कहा कि जब उनकी पत्नी पर टिप्पणी हुई, उसके बाद कई पूर्व मंत्रियों समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने संपर्क किया और अपने ही नेता के व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। इससे मैं संतुष्ट हूं।
विज्ञापन
पिछले महीने शिमला में एक रैली के दौरान मोदी ने थरूर की पत्नी पर बयान देते हुए पूछा था कि क्या आप लोगों ने कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड देखी है। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा था कि मेरी पत्नी आपकी 50 करोड़ की कल्पना से भी बढ़कर है।
विज्ञापन
वह अनमोल है लेकिन इसे समझने के लिए आपको किसी से प्यार करने की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि वह विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के उन मामलों के फिर से उठाए जाने की चिंता है, जिनके चलते दो साल पहले आपको इस्तीफा देना पड़ा था तो केंद्रीय मंत्री ने न में जवाब दिया।