{"_id":"c16f282a-27d5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"many-bjp-leader-against-gadkari-says-ram-jethmalani","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश हित में इस्तीफा दें गडकरीः राम जेठमलानी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देश हित में इस्तीफा दें गडकरीः राम जेठमलानी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Nov 2012 12:41 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। पार्टी कार्यकारिणी से महेश जेठमलानी के इस्तीफे के बाद उनके पिता राम जेठमलानी ने भी गडकरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेठमलानी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नितिन गडकरी को देश हित में इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना गडकरी के हित में हैं। उनके पद पर रहते हुए उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच ठीक तरीके से नहीं हो सकती। जेठमलानी ने कहा कि आरोपों से बरी होने के बाद ही गडकरी को पार्टी में लौटना चाहिए।
विज्ञापन
जेठमलानी ने दावा किया कि जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा उनके संपर्क में हैं और ये नेता गडकरी को अध्यक्ष पद से हटाने पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के बारे में सोमवार को गडकरी ने जैसा बयान दिया, उसके बाद उनका पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहना ठीक नहीं है। महेश जेठमलानी के इस्तीफे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने इस्तीफा देकर ठीक किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को भाजपा नेता और सीनियर वकील महेश जेठमलानी ने गडकरी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नितित गडकरी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाए जाने की मांग भी की थी। उन्होंने कहा था कि नैतिक और बौद्धिक रूप से उस कार्यकारिणी का हिस्सा होना गलत होगा, जो वर्तमान भाजपा अध्यक्ष के अधीन है।