फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   many banks hold off revised atm charges

ATM से खूब निकालिए पैसे, ये बैंक नहीं लेंगे चार्ज

Mon, 03 Nov 2014 05:54 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
many banks hold off revised atm charges

महीने में सिर्फ पांच बार मुफ्त एटीएम इस्तेमाल से न सिर्फ आम लोग बल्कि बैंक भी चिंतित दिख रहे हैं। बैंकों में भीड़ बढ़ने की आशंका के चलते कुछ बैंकों ने एटीएम से ट्रांजेक्शन की संख्या पांच तक सीमित रखने के फैसले पर अमल नहीं किया है।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शहरों में पांच बार से ज्यादा एटीएम इस्तेमाल पर शुल्क लेने की अनुमति देने के बावजूद बैंकों ने अभी तक इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


नए घोषणा के मुताबिक ग्राहकों को अपने बैंक के एटीएम से भी महीने में पांच बार से ज्यादा के इस्तेमाल पर शुल्क देना होगा।

आरबीआई ने ट्रांजेक्‍शन की संख्या कम करने को कहा

many banks hold off revised atm charges

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बैंकों ने अभी तक मुफ्त वित्तीय लेनदेन पर नियंत्रण को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

एक सरकारी बैंक के अधिकारी के मुताबिक ऐसा करने से बैंकों में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। पैसा निकालने या किसी अन्य बैंकिंग काम के लिए अगर शाखा के लोगों को काम करना पड़ा तो लागत बढ़ सकती है।

यह खर्च 20 रुपये से ज्यादा पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने पांच बार के इस्तेमाल के बाद हर बार इस्तेमाल पर 20 रुपये के हिसाब से शुल्क लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed