फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manoj tewari slam people against film Bajrangi Bhaijaan

फिल्मों में अपसंस्कृति फैलाने वालों को मिले सजा : मनोज तिवारी

Tue, 14 Jul 2015 08:45 AM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
manoj tewari slam people against film Bajrangi Bhaijaan

उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद एवं भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा है कि फिल्मों में अभद्रता और गालियों के जरिए समाज में अपसंस्कृति परोसने वालों को सजा होनी चाहिए। लेकिन कोई फिल्म अलग हटकर स्पेशल बात कहती है तो उसे जरूर सुनना चाहिए।

विज्ञापन


मनोज तिवारी दिल्ली से पुरा महादेव जाते समय अपने मित्र अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र से मिलने एसपी कार्यालय पर पहुंचे। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता, गीतकार, संगीतकार मनोज तिवारी ने कहा कि बजरंगी भाईजान सलमान भाई की फिल्म को लेकर बेवजह हंगामा हो रहा है।
विज्ञापन


पहले हिंदू और फिर मुस्लिम नाम है, सिर्फ इसलिए हंगामा नहीं होना चाहिए। पहले बात सुनी जाए फिर कुछ कहें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब सिर्फ अभिनेता था तब भी सामाजिक सरोकार रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरा महादेव पर बना रहे गीत

manoj tewari slam people against film Bajrangi Bhaijaan

मुंबई में बिहार और यूपी के लोगों को बाहर कराने का प्रयास करने वाले राज ठाकरे का उन्होंने खुलकर विरोध किया था। अब वह राजनीति के माध्यम से लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्वी यूपी और बिहार में बाबा वैद्यनाथ धाम की अधिक मान्यता है। वह 1996 से माता के गीत गा रहे हैं। 1997 से उन्होंने भोलेनाथ के गीत गाना शुरू किया। मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने पुरा महादेव का बहुत नाम सुना है। आज वह पुरा महादेव की यात्रा पर हैं और एक गीत भी पुरा महादेव की महिमा पर बना रहे हैं। उन्होंने कुछ मिनटों की शूटिंग की। गीत के बोल हैं-जन, जन का कल्याण करो मोरे शंभू बाबा..। 

उन्होंने बताया कि वह लखनऊ में फिल्म पलायन की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म गांव से शहर की ओर पलायन करने वाले लोगों पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed