फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manoj singh of rewatipur did not get any vote

गजब: ऐसा भी उम्मीदवार, अपना वोट भी दे दिया दूसरे को

Mon, 08 Feb 2016 05:16 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
manoj singh of rewatipur did not get any vote

किसी उम्मीदवार को शून्य वोट मिले। यह बात अकल्पनीय लगती है। ऐसा इसलिए माना जाता है कि प्रत्याशी को उसका और उसके प्रस्तावक का वोट तो मिलेगा ही।

विज्ञापन


मगर रेवतीपुर ब्लाक की बात कुछ और है। यहां के प्रत्याशी मनोज सिंह को एक भी वोट नहीं मिला है। उन्होंने अपना वोट भी खुद को देना मुनासिब नहीं समझा।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नाक का सवाल बन जाने के कारण रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख की कुर्सी अहम हो गई थी। यहां जेल में बंद मुकेश राय और सपा की प्रत्याशी प्रिया सिंह के बीच कांटे का मुकाबला था।

विज्ञापन

नतीजे आते ही सभी हुए हैरान

manoj singh of rewatipur did not get any vote

मंत्री पूरी ताकत से पार्टी उम्मीदवार को जिताने में लगे थे। कई बीडीसी सदस्यों ने धमकी मिलने की भी शिकायत की। ऐसे में तीसरे प्रत्याशी मनोज सिंह चर्चा से बाहर हो गए थे। शाम चार बजे मतगणना के नतीजे आए तो सब हैरत में पड़ गए।

लोगों को जितनी हैरानी निर्दल प्रत्याशी मुकेश राय की जीत से हुई उससे ज्यादा चौंकाने वाली बात मनोज सिंह को एक भी वोट न मिलना रहा। यहां कुल 90 वोट में से 47 मुकेश को मिले और 43 प्रिया सिंह को।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed