फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manohar parrikar said narayan rane call me on nitesh issue

बेटे को छुड़ाने के लिए राणे ने मुझे फोन किया: पार्रिकर

Wed, 04 Dec 2013 08:16 PM IST
एजेंसी/पणजी
एजेंसी/पणजी Updated Wed, 04 Dec 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
manohar parrikar said narayan rane call me on nitesh issue

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री नारायण राणे ने मुझे फोन करके अपने बेटे को छुड़ाने को कहा था।

विज्ञापन


मंगलवार को इन लोगों को टोल बूथ पर तोड़फोड़ और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में गोवा-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन


हालांकि रात को ही नीतेश राणे और उनके तीन समर्थकों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

पार्रिकर ने कहा, ‘राणे ने मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझसे निवेदन किया कि मामले को देखें और अगर संभव हो तो नीतेश को रिहा कराएं।

जिस पर मैंने उनसे कोर्ट से संपर्क करने को कहा।’ पार्रिकर ने कहा कि आग्रह टाले जाने पर नारायण राणे की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक थी और वह न तो गुस्सा हुए और न ही उन्होंने आपा नहीं खोया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतेश के नेतृत्व में मंगलवार को गोवा का एक ग्रुप निजी कारों से जा रहा था और पेरनेम गांव के टोल प्लाजा पर उन्होंने टोल फीस देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद हाथापाई की नौबत आई।

पार्रिकर के मुताबिक, ‘यह घटना इसलिए नहीं हुई कि नीतेश के पास टोल बूथ को चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। पांच सौ रुपये उनके लिए कुछ नहीं थे। दरअसल, यह अपने अधिकारों का प्रदर्शन था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed