फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manohar parrikar resigned as cm of goa

लक्ष्मीकांत पार्सेकर बने गोवा के नए मुख्यमंत्री

Sun, 09 Nov 2014 01:02 AM IST
Updated Sun, 09 Nov 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
manohar parrikar resigned as cm of goa

संघ के पूर्व कार्यकर्ता और गोवा में भाजपा की नींव मजबूत करने वाले वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली।

विज्ञापन


इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के उत्तराधिकारी की दौड़ में उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा से मिली कड़ी चुनौती के बाद सर्वसहमति से उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
विज्ञापन


मानद्रेम से विधायक 58 वर्षीय पारसेकर को राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ नौ मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिसमें भाजपा के सात और सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो मंत्री हैं। भाजपा के फ्रांसिस डिसूजा, दयानंद मंद्रेकर, रमेश तवाडकर, महादेव नाइक, दिलीप पारुलेकर, मिलिंद नाइक, अलिना सल्दांहा और सहयोगी दल के सुदीन धवालिकर और दीपक धवालिकर को मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी पूर्व परिकर सरकार में मंत्री थे। पारसेकर ने कहा कि वह सर्वसहमति से नेता चुने जाने से खुश हैं। भाजपा और संघ के मजबूत समर्थन से उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में परिकर सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री डिसूजा को पछाड़ दिया। भाजपा के ईसाई चेहरा रहे डिसूजा ने शुक्रवार को अपनी वरिष्ठता के आधार पर मुख्यमंत्री पद का दावा किया था। विधायक दल की बैठक में परिकर ने पारसेकर के नाम का प्रस्ताव किया और डिसूजा ने उसका अनुमोदन किया।

मान गए डिसूजा

पारसेकर ने चयन के बाद डिसूजा ने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नामित किया जा रहा था। आज उन्हें 21 विधायकों ने चुना है। वह चुनाव प्रक्रिया से कैसे नाराज हो सकते हैं। चुनाव हुआ और अधिकतर विधायकों ने उनके समर्थन में वोट दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पास समर्थन नहीं था। वह उप मुख्यमंत्री का पद संभालते रहेंगे।   

अध्यापक से मुख्यमंत्री तक का रास्ता

manohar parrikar resigned as cm of goa

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पेशे से अध्यापक लक्ष्मीकांत परसेकर गोवा के 22वें मुख्यमंत्री बने हैं। 58 साल के लक्ष्मीकांत परसेकर उत्तरी गोवा के मंदरेम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने शनिवार को पद की शपथ ली। परसेकर ने मनोहर पर्रिकर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने का बाद पद ग्रहण किया है।

मुख्यमंत्री बनने से पहले परसेकर पर्रिकर सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। वो राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और पंचायत मंत्री भी रहे हैं। परसेकर ने 2002 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते, तबसे वह कभी भी चुनाव नहीं हारे।

वह साल 2002 और 2012 में पार्टी की गोवा इकाई के प्रमुख रहे हैं। भाजपा को गोवा में मज़बूत करने में परसेकर ने ख़ास भूमिका निभाई। 2012 से अब तक उन्होंने पार्टी में कई अहम ज़िम्मेदारियां निभाई हैं।

गोवा के हरमल में जन्म लेने वाले परसेकर छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं। स्थानीय पत्रकार संदेश प्रभुदेसाई के अनुसार एम.एससी और बी.एड की शिक्षा प्राप्त परसेकर मंदरेम विधानसभा में हायर सेकेंडरी स्कूल भी चलाते हैं।

रक्षा मंत्री बन सकते हैं परिकर

manohar parrikar resigned as cm of goa

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शनिवार को दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद भाजपा महासचिव जेपी नड्डा ने बताया कि संसदीय दल की मीटिंग में यूपी के राज्यसभा चुनाव और गोवा के मुख्यमंत्री के मुद्दे पर पर भी चर्चा हुई।

इस बीच मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए मनोहर परिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। परिकर को मोदी सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोर-शोर से चल रही है।

संभावित मंत्रियों ने डाला दिल्ली में डेरा

manohar parrikar resigned as cm of goa

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के इस्तीफे की घोषणा के बाद राज्य के सीएम पद पर अपनी दावेदारी पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने खुलकर ऐलान किया था है कि वह किसी जूनियर को रिपोर्ट नहीं करेंगे और ऐसा हुआ तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि उन्होंने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है।

मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में तस्वीर साफ होते ही संभावित मंत्रियों ने दिल्ली में डेरा डालना शुरू कर दिया है। रविवार दोपहर एक बजे होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा लगभग तैयार हो गई है। इस दिन एक दर्जन से ज्यादा नए मंत्री राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे।

इसके अलावा जिन नेताओं को शपथ लेने केलिए तैयार रहने की सूचना फोन पर दी गई है, उनमें रामकृपाल यादव, गिरिराज सिंह, हंसराज अहीर, टी हरिबाबू, जयंत सिन्हा, सुरेश प्रभु, एसएस अहलूवालिया, नमा नागेश्वर राव (टीडीपी), होशियारपुर के सांसद विजय सांपला और राजस्थान से सांवरलाल जाट शामिल हैं।

इनके अलावा अनुराग ठाकुर, मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यवर्धन राठौर, रमेश पोखरियाल निशंक और अजय टमटा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर विचार मंथन चल रहा है। शिवसेना ने मंत्रालय में दो पद मांगे हैं। इसमें से सुरेश प्रभु भाजपा कोटे से कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed