फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manohar parrikar gives statement on siachen

'सुरक्षा के मद्देनजर सियाचिन में जवानों की तैनाती'

Mon, 08 Feb 2016 05:02 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
manohar parrikar gives statement on siachen

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में पिछले दिनों हिमस्खलन के कारण 10 जवानों के मारे जाने को बेहद दुखद बताते हुए रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने रविवार को कहा कि वहां पर सेना की तैनाती सुरक्षा जरूरतों के मद्देनजर की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए इस दुर्गम स्थल पर सेना की तैनाती की गई है। अगर कोई वहां जाना चाहे और यह समझना चाहे कि सरकार ने क्यों सुरक्षा बलों को तैनात कर रखा है तो उसे पता चलेगा कि यह कितना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वहां जाने के बाद ही आप इस चीज को समझ सकते हैं।

जवानों की मौत से परेशान

manohar parrikar gives statement on siachen

रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी तरह के नुकसान खासकर जवानों की मौत से वह परेशान हैं।

वे राष्ट्र के लिए अपना प्राण न्योछावर कर रहे हैं। 10 जवानों की मौत की खबर ने उनको निजी तौर पर चोट पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि आप इस चीज को ऐसे समझ सकते हैं कि मैदानी इलाके में अपना कब्जा बनाए रखने के लिए हम हजारों जवानों की कुर्बानी दे देते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सुविधाओं में सुधार के कारण हाल के वर्षों में सियाचिन में मौतों में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed