फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   manohar parikar says do anything for save our country

देश की रक्षा को किसी भी हद तक जाऊंगा: रक्षा मंत्री

Wed, 27 May 2015 08:07 AM IST
Updated Wed, 27 May 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
manohar parikar says do anything for save our country

आतंकवाद का जवाब आतंकवाद से देने के अपने पूर्व के बयान से बेपरवाह रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने जोर देकर कहा है कि वह भारत की रक्षा करने को किसी हद तक जा सकते हैं और जो लोग देश पर हमला करेगा उसको उसी शैली में जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


परिकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि उनके बयान पर सिर्फ एक ही देश में खलबली मची। पीटीआई को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मुझसे पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी शिविरों के बारे में सवाल पूछा गया था इसलिए मेरा जवाब भी उसी पर आधारित था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा बयान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं था, और मेरे बयान के मात्र एक अंश को लिया गया न कि पूरी बात को। वास्तव में अगर मुझे अपने देश की रक्षा करनी है तो मुझे किसी हद तक जाना होगा.. जो भी करने की जरूरत होगी वह करना पड़ेगा। यह एक बुनियादी बात है जो करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने बोफोर्स को बताया बेहतर

manohar parikar says do anything for save our country

परिकर ने कहा, ‘अगर कोई मेरे देश को नुकसान पहुंचाएगा, तो मुझे कदम उठाना होगा। अगर कोई आप पर हमला करे तो उसपर जवाबी हमला करना ही सेना का बुनियादी मकसद है। हमले का जवाब ठीक उसी शैली में दिया जाए।’ परिकर ने कहा कि कोई 13 लाख की सेना शांति का उपदेश देने के लिए नहीं रखेगा।

मालूम हो कि पिछले हफ्ते मीडिया से बातचीत में परिकर ने कहा था कि आतंकवाद के जरिए आतंकवाद को बेअसर करना चाहिए। उनके इस बयान की तीखी आलोचना हुई थी। पाकिस्तान ने भी इस बयान पर आपत्ति जाहिर की थी।

परिकर ने स्वीडन में बनी बोफोर्स तोपों की गुणवत्ता को बेहतर बताया है। हालांकि इससे जुडे़ मशहूर घोटाले पर राष्ट्र्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से दिए गए बयान पर कुछ भी बोलने से इनकार किया। प्रणब ने कहा था कि यह घोटाला मीडिया की उपज था। परिकर ने कहा कि मैं सिर्फ बोफोर्स तोपों की गुणवत्ता की बात कह सकता हूं। मैं राष्ट्रपति के बयान पर कुछ नहीं कह सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed